Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-21

Anti-Naxal Operation: नक्सल विरोधी अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता - TSPC का सबजोनल कमांडर घायलावस्था में वाराणसी से गिरफ्तार

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.05.2025 की रात्रि लगभग 20:30 बजे पुलिस अधीक्षक, पलामू को सूचना प्राप्त हुई
anti-Naxal operation: महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 15.05.2025 की रात्रि लगभग 20:30 बजे पुलिस अधीक्षक, पलामू को सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के जोनल कमांडर शशिकांत (₹10 लाख का इनामी) एवं उसके दस्ता सदस्य – नगीना, गौतम, मुखदेव (₹5 लाख का इनामी), शंभु सिंह तथा अन्य 07-08 सदस्य मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम जसपुर जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं।

उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें श्री राकेश सिंह (भा.पु.से.), अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), पलामू; एस. मो. याकुब (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद; श्री राजेश यादव, पुलिस उपाधीक्षक (परीक्ष्यमान), पलामू सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल सम्मिलित थे।

दिनांक 17.05.2025 को प्रातः लगभग 03:00 बजे जब पुलिस बल ग्राम बंसकटिया, थाना मनातू के जंगल क्षेत्र में पहुँचा, तो TSPC उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु कई बार चेतावनी देने के बावजूद उग्रवादियों ने फायरिंग जारी रखी, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की।

पुलिस के बढ़ते दबाव से घबराकर सभी उग्रवादी घने जंगल व पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हो गए। इसी मुठभेड़ के दौरान TSPC का सबजोनल कमांडर अखिलेश यादव उर्फ गौतम यादव (सा. सलगा, थाना बरडीह, जिला गढ़वा) पुलिस की गोली से घायल हो गया।

दिनांक 21.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि घायल उग्रवादी अखिलेश यादव उर्फ गौतम यादव अपना नाम बदलकर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में अपने भतीजे आकाश यादव (उम्र 20 वर्ष) की मदद से इलाज करा रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु एक विशेष पुलिस टीम को वाराणसी भेजा गया। जांच में यह पुष्टि हुई कि वह वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचाररत है। तत्पश्चात उसे विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार करते हुए वाराणसी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, एवं पुलिस अभिरक्षा में इलाज की प्रक्रिया जारी है।

उक्त अभियुक्त पर पलामू एवं चतरा जिलों में दर्जनों नक्सल घटनाओं में संलिप्तता का आरोप है। 

1. मनातू थाना कांड सं. 27/2020 धारा: 147/148/149/307/353 भा.द.वि., 25(1-बी)ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट, 17 CLA एक्ट
2. मनातू थाना कांड सं. 32/2020 धारा: 147/148/149/307/353 भा.द.वि., 25(1-बी)ए/25(1-ए)/26/27/35 आर्म्स एक्ट, 17 CLA एक्ट
3. मनातू थाना कांड सं. 10/2021 धारा: 147/148/149/367/353/504/506 भा.द.वि., 25(1-बी)ए/25(1-ए)/26/27/35 आर्म्स एक्ट, 10/13 UAPA, 17 CLA एक्ट
4. छतरपुर थाना कांड सं. 194/24 धारा: 191(2)/191(3)/190/109/121(2)/132/62(2) BNS 2023, 27/35 आर्म्स एक्ट, 17 CLA एक्ट
5. पिपरा थाना कांड सं. 01/2025 धारा: 308(3)/308(4)/3(5) BNS, 17(1)(2) CLA एक्ट
6. तरहसी थाना कांड सं. 35/25 धारा: 192(2)/191(3)/190/109/132/61(2) BNS, 27(2)/35 आर्म्स एक्ट, 17 CLA एक्ट
7. मनातू थाना कांड सं. 38/2025 धारा: 191(2)/191(3)/190/109/132/61(2) BNS, 25(1-बी)ए/27(II)/35 आर्म्स एक्ट, 10/17 CLA एक्ट

झारखण्ड पुलिस नक्सल उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है एवं राज्य में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत कार्रवाई जारी
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !