Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Jamshedpur News: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा विश्व रेडियो दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के द्वारा विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेडियो के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान भूमिका तथा युवाओं के लिए उपलब्ध भविष्यगत अवसरों पर विचार-विमर्श करना था।

मुख्य अतिथि के रूप में राजीव रंजन तिवारी की उपस्थिति
कार्यक्रम में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के प्रोग्रामिंग एग्जीक्यूटिव राजीव रंजन तिवारी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शालिनी प्रसाद ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया।



रेडियो की प्रासंगिकता पर विचार
अपने संबोधन में राजीव रंजन तिवारी ने रेडियो के विकासक्रम, समाज में उसकी विश्वसनीयता तथा डिजिटल युग में उसकी निरंतर प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को एंकरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा आकाशवाणी से जुड़कर अपने करियर को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।

करियर संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम के दौरान रेडियो के इतिहास, प्रसारण तकनीक, कंटेंट निर्माण तथा मीडिया क्षेत्र में युवाओं के लिए उपलब्ध करियर संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में भी रेडियो एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बना हुआ है, जो नई पीढ़ी को रचनात्मक अभिव्यक्ति और पेशेवर अवसर प्रदान करता है।

विश्व रेडियो दिवस का महत्व
बता दें कि वर्ल्ड रेडियो डे प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है, किंतु शैक्षणिक गतिविधियों के क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा इसका आयोजन 17 फरवरी को किया गया।



धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी तथा मीडिया क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !