Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Adityapur News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की कैंटीनों का किया निरीक्षण, एक कैंटीन का फूड लाइसेंस नहीं पाया गया

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने मंगलवार को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कैंटीन संचालकों से वैध फूड लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया।

जांच में माई कैफे का फूड लाइसेंस वैध पाया गया, जबकि जायसवाल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन के संबंध में फूड लाइसेंस हेतु आवेदन किया जाना पाया गया। अमित कैंटीन के पास वैध फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके लिए संचालक को नोटिस जारी कर लाइसेंस प्राप्ति तक कैंटीन बंद रखने का निर्देश दिया गया।

सभी कैंटीन संचालकों को गुणवत्ता युक्त और स्वच्छ खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और किसी भी अज्ञात स्रोत से खाद्य सामग्री क्रय या भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में संचालित कैंटीनों की नियमित जांच की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों और आमजनों को सुरक्षित और मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !