Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

TATA Steel Job: टाटा स्टील ने लॉन्च की सुनहरे भविष्य की योजना 4.0,  ESS और नौकरी छोड़ो, नौकरी पाओ स्कीम से कर्मचारियों को मिलेंगे बड़े विकल्प

Jharkhand: औद्योगिक दिग्गज टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के नए संस्करण, सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 की घोषणा कर दी है। मंगलवार को लॉन्च हुई इस योजना का मुख्य उद्देश्य कंपनी के मैनपावर को युक्तिसंगत बनाना और कर्मचारियों को सम्मानजनक विदाई के साथ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित नौकरी छोड़ो, नौकरी पाओ स्कीम को भी हरी झंडी दे दी गई है।

इच्छुक कर्मचारी 16 फरवरी से 31 मार्च तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं
इन यूनिट्स में प्रभावी होगी योजना

यह स्कीम टाटा स्टील के जमशेदपुर ट्यूब डिवीजन समेत टीजीएस, ओर माइंस एंड क्वेरीज (OMQ), झरिया, वेस्ट बोकारो, FAMD, टाटा स्टील मेरामंडली, बियरिंग डिवीजन, टिनप्लेट, टाटा स्टील गम्हरिया और तार कंपनी के सभी ग्रेड के कर्मचारियों के लिए लागू होगी। टिनप्लेट, NM, RM, TM, CS और CA ग्रेड। टाटा स्टील गम्हरिया, S, OS, SA, SB, SC, W, WA और SPL ग्रेड। तार कंपनी,  N और R ग्रेड। मेरामंडली, यहाँ केवल सुनहरे भविष्य की योजना ही लागू होगी।

SBKY 4.0, आयु सीमा और वित्तीय लाभ

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी की आयु कम से कम 40 वर्ष और सेवा अवधि 10 वर्ष होनी अनिवार्य है। वित्तीय लाभों को आयु वर्ग के अनुसार इस प्रकार विभाजित किया गया है, आयु वर्ग | मिलने वाला लाभ (बेसिक + DA) 40 से 50 वर्ष अंतिम बेसिक व DA का 1.0 गुना 50 से 55 वर्ष | अंतिम बेसिक व DA का 1.1 गुना, 55 से 60 वर्ष  अंतिम बेसिक व DA का 1.2 गुना नौकरी छोड़ो, नौकरी पाओ,  बच्चों को मिलेगा रोजगार कर्मचारियों के लिए एक अन्य बड़ा आकर्षण जॉब फॉर जॉब स्कीम है। इसके तहत कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़कर अपने बेटे, बेटी, दामाद या बहू को रोजगार दिला सकते हैं। हालांकि, इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है—अब बच्चों की बहाली टाटा स्टील के बजाय टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में होगी।

बहाल होने वाले आश्रितों की TSTSL में वेतनमान

बहाल होने वाले आश्रितों की वार्षिक CTC ₹2,98,092 से ₹3,38,736 के बीच होगी, जबकि मासिक CTC ₹24,841 से ₹28,228 के बीच रहेगी।सेवानिवृत्ति के बाद की सुविधाएं और पेंशन योजना के तहत नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को मासिक पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी, पुराना सीरीज टाटा स्टील ₹40,000 से ₹50,000 तक आयु अनुसार नया सीरीज (टाटा स्टील): ₹20,000 से ₹25,000 तक (आयु अनुसार)। टिनप्लेट/तार कंपनी/गम्हरिया, ₹20,000 से ₹25,000 प्रति माह।

सेवानिवृत्ति के बाद 6 साल तक क्वार्टर रखने की अनुमति होगी बशर्ते 60 वर्ष की आयु पहले पूरी न हो जाए।मेडिकल रिटायरमेंट तक नियमित मेडिकल सुविधा और उसके बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों वाली सुविधाएं जारी रहेंगी। ₹2 लाख का मेडिक्लेम विकल्प भी उपलब्ध है। ग्रेच्युटी 58 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि सुरक्षित जमा रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !