Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

National News: दुनियाभर में कुछ समय के लिए बंद हुआ YouTube, लाखों यूजर्स हुए परेशान, अब सेवा बहाल

National News: बुधवार सुबह भारत सहित कई देशों में गूगल का लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube अचानक ठप हो गया. इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुनियाभर के लाखों यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.


आउटेज के दौरान यूट्यूब का होमपेज सही तरीके से लोड नहीं हो रहा था. मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर वीडियो नहीं चल रहे थे. कई यूजर्स को स्क्रीन पर “Something Went Wrong” का मैसेज दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही YouTube Music और YouTube Kids भी प्रभावित रहे.


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायतों की बाढ़ आ गई
समस्या सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शिकायतों की बाढ़ आ गई. #YouTubeDown हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगा और लोग अपनी परेशानी साझा करने लगे.

गड़बड़ी के बाद यूट्यूब की टीम ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि जिन यूजर्स को प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में समस्या आ रही है, वे अकेले नहीं हैं. कंपनी ने बताया कि तकनीकी टीम इस खामी को दूर करने में लगी हुई है और जल्द अपडेट दिया जाएगा.

कुछ घंटे बाद कंपनी ने एक और पोस्ट जारी कर बताया कि होमपेज दोबारा दिखाई देने लगा है, लेकिन पूरी तरह से समस्या ठीक करने का काम जारी है.

आखिरकार यूट्यूब ने पुष्टि की कि तकनीकी दिक्कत पूरी तरह दूर कर ली गई है और सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं. कंपनी ने यूजर्स से धैर्य रखने के लिए धन्यवाद भी दिया.

अब प्लेटफॉर्म पहले की तरह सुचारू रूप से चल रहा है और यूजर्स बिना किसी परेशानी के वीडियो देख पा रहे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !