Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Giridih News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: हिरोडीह थाना क्षेत्र के भलूवाही गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता राखी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।


मृतका के चाचा सेवक कुमार ने बताया 

मृतका के चाचा सेवक कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर पहले सूचना दी गई कि राखी बेहोश हो गई है और उसे जमुआ ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद बताया गया कि उसने जहर खा लिया है। वहीं बाद में फांसी लगाने की बात कही गई।

परिजनों का कहना है कि 

परिजनों का कहना है कि अलग-अलग जानकारी दिए जाने से उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद हिरोडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !