Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Ramgarh Police: रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, गोला जेवर व्यवसायी लूट कांड का खुलासा, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

Ramgarh: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक जेवर व्यवसाई को लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं । बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लूट कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा, अल्टो कार, पल्सर बाइक, और एक बुलेट जप्त की गई है। साथ ही लुटेरों द्वारा लूट गया जेवर भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव निवासी मो सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू उर्फ मास, कजरी गांव निवासी ऐनुल अंसारी, केरेडारी गांव निवासी दीपक कुमार और रजरप्पा थाना क्षेत्र के बढ़की लारी निवासी मोइन अंसारी शामिल है। 

दुकान बंद कर घर लौट रहे जेवर व्यवसाई से लूटा था जेवर 

एसपी अजय कुमार ने बताया कि 4 फरवरी को गोला के बिहारी ज्वेलर्स के मालिक बिहारी प्रसाद स्वर्णकार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुकरीगढ़ा भेड़ा पुल के पास अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और हथियार का भय दिखाकर 70000 नगद, आभूषण से भरा थैला, मोबाइल, मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली। इस मामले में बिहारी प्रसाद के बयान पर गोला थाने में कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया था। 

रांची में लूटने पहुंचा दीपक हुआ गिरफ्तार, खुला राज 

एसपी अजय कुमार ने बताया कि डीएसपी हेड क्वार्टर चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि केरेडारी निवासी दीपक कुमार पिता कामेश्वर साहू रांची में रहकर लूट की एक दूसरी वारदात को अंजाम देने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और दीपक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा गोली, एक सोने का कान बाली, एक पल्सर बाइक, कांड में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद किया गया। 

दीपक की निशानदेही पर पकड़े गए तीन अन्य अपराधी 

दीपक की निशानदेही पर तीन अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए। एसपी ने बताया कि मो सद्दाम, ऐनुल अंसारी और मोइन अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 8 जोड़ा सोने का कानबाली, दो सोने का चेन चार, चार मंगलसूत्र और एक अल्टो कार बरामद किया गया।

गिरफ्तार सभी लोग हैं शातिर अपराधी 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग शातिर अपराधी हैं। मो सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू और मास 30 वर्ष का है। लेकिन उसके खिलाफ बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग जिले में नौ कांड दर्ज हैं।.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !