Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Entaitemnet News: रजनीकांत ने रिटायरमेंट को लेकर शुरू की तैयारी, बेटी सौंदर्या रजनीकांत कर सकती हैं आखिरी फिल्म का निर्माण

Entaitemnet: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत 75 वर्ष की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं और दर्शकों का भरपूर प्यार पा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म कुली को दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी। इस बीच वे अपनी अगली परियोजनाओं में व्यस्त हैं, लेकिन साथ ही अपने करियर के अगले चरण को लेकर भी सोच-विचार शुरू कर चुके हैं।

आखिरी फिल्म की योजना पर मंथन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत ने अपने फिल्मी सफर को एक यादगार समापन देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया हैं। चर्चा है कि उनकी अंतिम फिल्म का निर्माण उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत कर सकती हैं।

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि वह कौन-सी कहानी या निर्देशक के साथ अपनी विदाई फिल्म करेंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को खास बनाने के लिए शुरुआती स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है। रजनीकांत ने सिनेमा को पांच दशक से अधिक समय दिया है और ऐसे में उनकी अंतिम फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच स्वाभाविक उत्सुकता है।

"जेलर 2" को लेकर बढ़ी उम्मीदें
फिलहाल रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म Jailer 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेलसन दिलीप कुमार कर रहे हैं।

फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार और बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। स्टार कास्ट को देखते हुए फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

कमल हासन के साथ नई फिल्म की तैयारी
इसके अलावा, रजनीकांत की एक और फिल्म पर काम चल रहा है, जिसमें वे अभिनेता कमल हासन के साथ स्क्रीन साझा कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट का अस्थायी नाम Thalaivar174xKH238 बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

पांच दशकों का शानदार सफर
रजनीकांत ने लगभग 51 वर्षों तक भारतीय सिनेमा में सक्रिय भूमिका निभाई है। एक बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक का उनका सफर प्रेरणादायक माना जाता है। भले ही वे रिटायरमेंट की दिशा में सोच रहे हों, लेकिन फिलहाल वे पूरी ऊर्जा के साथ अपनी फिल्मों में जुटे हुए हैं।

दर्शकों को अब उनकी आगामी फिल्मों के साथ-साथ उस अंतिम फिल्म का भी इंतजार है, जो उनके लंबे और सफल करियर को एक खास मुकाम देगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !