Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Ramgarh News: रामगढ़ के धटवाटांड़ गांव में देर रात घुसा हाथियों का झुंड, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

Ramgarh: रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत धटवाटांड़ गांव में मंगलवार की देर रात हाथियों का एक झुंड अचानक पहुंच गया। उस समय अधिकांश ग्रामीण सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक तेज आवाज और घरों के आसपास हलचल महसूस होने पर लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे।

ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों ने गांव के कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हाथियों के झुंड को रजरप्पा परियोजना के डंपिंग यार्ड की दिशा में खदेड़ दिया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
गांव वालों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हाथियों के झुंड ने गांव में नुकसान पहुंचाया है। कुछ समय पूर्व पशुओं के लिए चारा लेने गए एक युवक की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई थी।

ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा की मांग
लगातार हो रही घटनाओं से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर नियंत्रण और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !