Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Mccluskieganj News: बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को भीड़ ने घेरा

Mccluskieganj News: रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के विकास नगर मोहल्ले में बुधवार को बच्चा चोरी की अफवाह के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इलाके में एक अज्ञात महिला को घूमते देख कुछ लोगों को शक हुआ कि वह बच्चा चोर गिरोह से जुड़ी हो सकती है. देखते ही देखते यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.


महिला को घेरा 

भीड़ बढ़ने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. कुछ लोग महिला से पूछताछ करने लगे और उसे घेर लिया. माहौल बिगड़ता देख वहां मौजूद एक सजग व्यक्ति ने तुरंत मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. काफी प्रयास के बाद पुलिस ने महिला को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे अपने संरक्षण में थाने ले गई.

महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ
थाने में पूछताछ और प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और संभवतः रास्ता भटककर विकास नगर इलाके में पहुंच गई थी. उसके पास से किसी भी तरह की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई.

पुलिस ने साफ किया कि इस मामले में बच्चा चोरी जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में न लें. किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते सही कार्रवाई की जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !