Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-09

पुलिस-नक्सली मुठभेड़: बिहार-झारखंड में मोस्ट वांटेड नक्सली रमेश टुडू पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 11 मामलों में था वांछित

Meta Description

बांका, बिहार: जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कलोथर जंगल में मंगलवार रात पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस भीषण मुठभेड़ में बिहार-झारखंड का मोस्ट वांटेड और एक लाख का इनामी नक्सली रमेश टुडू मारा गया। वह कटोरिया प्रखंड के बूढ़ीघाट गांव का रहने वाला था और बीते 15 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था।

 
रमेश टुडू के खिलाफ जमुई और देवघर जिले के विभिन्न थानों में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, अपहरण, डकैती, साजिश, और पुलिस पर हमले जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।
 
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रमेश टुडू के खिलाफ 2011 से लेकर 2021 तक कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें चंद्रमंडी, चकाई, और जसीडीह थाने शामिल हैं।
 
इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा नक्सलियों के अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
 
नक्सली गतिविधियों का लंबा इतिहास
इलाके में नक्सलियों की सक्रियता कोई नई बात नहीं है। करीब बीस साल पहले, 3 नवंबर 2005 को आनंदपुर ओपी के तत्कालीन प्रभारी भगवान सिंह की बम से हत्या कर नक्सलियों ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। उसके बाद से जंगलों में उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती चली गई थी।
 
रमेश टुडू की मौत को पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी बताया है, जिससे नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल, इलाके में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षा बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !