Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Jamshedpur News: सोनारी की 15 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में भुइयांडीह से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के भुइयांडीह से 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनारी निवासी सपना कुमारी (15 वर्ष) डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है।

घटना की विस्तृत जानकारी 
बताया जा रहा है कि 11 तारीख को वह अपने परिजनों के साथ भुइयांडीह में एक पार्टी में गई थी। जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, 11 तारीख की सुबह लगभग 5 बजे उन्हें पता चला कि बच्ची उनके साथ  नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

जिसके बाद घटना की लिखित शिकायत परिजनों द्वारा सोनारी थाना और सीतारामडेरा थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची का अपहरण किया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।


परिजनों ने आम लोगों से अपील की 
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी सपना कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाना या परिजनों से संपर्क करें।

बच्ची के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर कृपया 6206867592 नंबर पर तुरंत संपर्क करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !