Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-22

Alka Tiwari:मुख्य सचिव अलका तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, जानिए वजह

Alka Tiwari: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत अन्य 6 राज्यों के सचिवों को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया है. हाइकोर्ट के रिटायर्ड जजों को चिकित्सा सुविधाओं और अन्य भत्तों से संबंधित अपने आदेशों का पालन नहीं करने के संबंध में यह नोटिस दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी.

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने 18 फरवरी को जारी निर्देशों का पालन नहीं किया. पीठ ने कहा, जहां तक छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, प बंगाल और दिल्ली राज्य का सवाल है, उन्होंने इस न्यायालय द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन नहीं किया है. इन राज्यों के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी कर उनसे कारण बताने को कहा जाये कि इन राज्यों के खिलाफ न्यायालय की अवमानना अधिनियम के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की जाये.

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी। यह सुनवाई इस बात का निर्धारण करेगी कि क्या इन अधिकारियों ने अदालत के आदेशों का पालन नहीं किया है।

इस नोटिस के जारी होने से यह स्पष्ट होता है कि न्यायालय अपने आदेशों के प्रति गंभीर है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !