Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Ranchi News: रांची में सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी ने एक दिन में लगाई 10 हजार की छलांग

Ranchi News: रांची में आज सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. अचानक आए इस उछाल ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों को चौंका दिया है. खासकर चांदी की कीमत में एक ही दिन में 10,000 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखने को मिली है. जो लोग गहने खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह अहम खबर है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.


आज का ताजा रेट

रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज के भाव इस प्रकार हैं:
• 22 कैरेट सोना: 1,44,950 प्रति 10 ग्राम
• 24 कैरेट सोना: 1,52,200 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: 2,70,000 प्रति किलो

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव करीब 2,60,000 प्रति किलो था. यानी एक दिन में ही लगभग 10,000 की तेजी आई है.

सोने के दाम में भी मजबूती देखी गई है.
• 22 कैरेट सोना कल 1,42,850 प्रति 10 ग्राम था, जो आज 2,100 महंगा हो गया.
• 24 कैरेट सोना भी करीब 2,200 की बढ़त के साथ 1,52,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत मजबूत बनी हुई है. डॉलर की चाल में बदलाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है.

इसके अलावा शादी-विवाह का सीजन होने के कारण गहनों की मांग बढ़ गई है. चांदी की बात करें तो औद्योगिक उपयोग और निवेश दोनों वजहों से इसकी मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में तेज उछाल आया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !