Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jharkhand Legislative Assembly: जामताड़ा के होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज का मुद्दा सदन में गूंजा, स्पीकर ने संबंधित विभाग के मंत्री से कार्रवाई की मांग की

Ranchi: झारखंड विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान जामताड़ा स्थित होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का मामला सदन में सामने आया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने जानकारी दी कि यह संस्थान लंबे समय से संचालित हो रहा है, लेकिन वर्तमान में इसके बंद होने की आशंका जताई जा रही है।

हो सकती है छात्रों और मरीजों को कठिनाइयां 
स्पीकर ने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र के छात्रों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री से इस मामले पर ध्यान देने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

सबकी नजरें सरकार के उठाए कदम पर टिकी
बता दें कि जामताड़ा का यह होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज वर्षों से स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवा और शिक्षा का केंद्र रहा है। ऐसे में इसके भविष्य को लेकर उठी चिंताओं पर सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !