Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है. जो अभ्यर्थी अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास आज यानी 20 फरवरी 2026 की शाम 5:00 बजे तक का ही समय शेष है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
103 पदों के लिए हो रही है बहाली
इस सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. योग्य उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद ही वे अपना आवेदन जमा कर सकेंगे.
महत्वपूर्ण समय सीमा पर दें ध्यान
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज 20 फरवरी शाम 5:00 बजे तक ही है. हालांकि, परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा अतिरिक्त समय दिया गया है. छात्र 21 फरवरी 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण होने वाली तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए आयोग ने हेल्पडेस्क ईमेल helpdesk@jpscrot.com और मोबाइल नंबर 8929883832 जारी किया है. इसके अलावा अभ्यर्थी वर्किंग ऑवर के दौरान +919431301636 या +919431301419 पर भी संपर्क कर सलाह ले सकते हैं.