Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jharkhand Legislative Assembly: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट किया पेश

Jharkhand: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण जनसरोकार के विषय उठाए गए। इस दौरान राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया।

सरकार की ओर से बताया गया कि यह अतिरिक्त बजट विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लाया गया है। इसके जरिए अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने और नई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वित्तीय प्रावधान किया गया है।

शून्यकाल में उठे जनहित के मुद्दे
शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को सदन में रखा। छात्रों से संबंधित समस्याएं, रैयतों के अधिकार और आम जनता की सुविधाओं जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विधायकों ने सरकार से इन मामलों में ठोस पहल करने की मांग की।

विकास पर सरकार का जोर
सरकार का कहना है कि अनुपूरक बजट राज्य में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लाया गया है। हालांकि विपक्ष ने कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन और प्राथमिकताओं को लेकर सवाल भी उठाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !