Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jamshedpur Jugsalai Police : कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Jamshedpur : शहर में अपराध पर नकेल कसने के अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जुगसलाई निवासी कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के चचेरे भाई रौशन और उसके साथी दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर एक अवैध हथियार और कई जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दीपक सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में संलिप्त रह चुका है। हाल के दिनों में शहर में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस लगातार गैंग से जुड़े सदस्यों पर कार्रवाई कर रही है।


इससे पहले भी पुलिस ने मनीष सिंह के करीबी जीशान को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों को पुलिस गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम मान रही है।

फिलहाल दोनों आरोपियों से थाना में कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे किसी बड़ी वारदात की साजिश तो नहीं रच रहे थे और उनके अन्य साथियों की क्या भूमिका रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !