Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jamshedpur Police: नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बागबेड़ा में अवैध विदेशी शराब का जखीरा बरामद

Jamshedpur: आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी इलाके में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है।


छापेमारी और बरामदगी

पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि जटाझुपड़ी निवासी मुनमुन दास के घर पर अवैध शराब का स्टॉक रखा गया है, जिसका उपयोग संभवतः आगामी चुनावों में किया जाना था। सूचना मिलते ही छापेमारी दल का गठन किया गया। मुनमुन के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न नामी ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की।

सामान बरामद किए गए है वो इस प्रकार हैं कुल पेटियां09, 01 छोटे बोरे में भरी बोतलें, 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब पुलिस के हाथ लगी है।

छत के रास्ते फरार हुआ आरोपी

कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई थी। छापेमारी दल के पहुँचने से पहले ही सादे लिबास में दो सदस्यीय टोली को रेकी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया था। हालांकि, पुलिस के पहुँचते ही घर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा सहयोग न मिलने और मुख्य द्वार बंद होने का फायदा उठाकर अभियुक्त मुनमुन दास छत के रास्ते भागने में सफल रहा।

कानूनी कार्रवाई

फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुनमुन दास के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47a तथा 55 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !