Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Jamshedpur News: बालीगुमा में श्री चंद्रेश्वर महादेव माँ दुर्गा मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ, 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Jamshedpur: बालीगुमा स्थित श्री चंद्रेश्वर महादेव माँ दुर्गा मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ आज विधि-विधान के साथ किया गया। यह आयोजन ठाकुर जय मंगल सिंह ट्रस्ट के तत्वाधान में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जी के मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसके पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में 1100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंदिर परिसर से प्रस्थान किया। सभी महिलाएँ स्वर्णरेखा नदी, मानगो से पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर पहुंचीं। इस दौरान पूरा क्षेत्र "जय श्री राम" के जयकारों से गूंज उठा। बस्तीवासियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने योग्य था।

क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि आज से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 22 फरवरी से 28 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत 1 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियाँ भव्य रूप से की गई हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !