Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Adityapur Nigam Ward 31: आदित्यपुर वार्ड 31 में किरण देवी का शक्ति प्रदर्शन विशाल पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, किरण देवी के समर्थन में दिखी एकजुटता

Adityapur: आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन वार्ड 31 का चुनावी माहौल उस समय पूरी तरह उत्साह और जोश से भर गया, जब पार्षद पद की प्रत्याशी किरण देवी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने भव्य पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दे दिया कि वार्ड 31 में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
पदयात्रा की शुरुआत होते ही पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने इसे जनसमर्थन का रूप दे दिया। वार्ड की गलियों और मोहल्लों में भ्रमण करते हुए समर्थकों ने घर-घर जाकर किरण देवी के पक्ष में मतदान की अपील की। जगह-जगह महिलाओं ने आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

पदयात्रा के दौरान किरण देवी ने कहा कि विकास के रोडमैप को आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है। किरण देवी ने लोगों से बेबी वॉकर के क्रमांक संख्या पर मतदान करने की अपील करते हुए कहा, “मैं वार्ड 31 के लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इतना स्नेह और समर्थन दिया है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी।

पदयात्रा के दौरान उमड़े जनसमर्थन से प्रत्याशी और उनके समर्थक काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम का समापन एक भव्य सभा के साथ हुआ, जहां किरण देवी ने सभी कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का आभार जताया।

वार्ड 31 में इस शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी सरगर्मी को और तेज कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह जनसमर्थन मतदान में किस रूप में सामने आता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !