Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Mango Municipal Election: थमा प्रचार का शोर, पर सड़कों पर अब भी डटे हैं प्रत्याशियों के पोस्टर आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां

Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव के लिए पिछले कई दिनों से जारी शोर-शराबा और चुनावी रैलियों का दौर अब आधिकारिक रूप से थम गया है। मतदान की घड़ी करीब आते ही प्रशासन ने साइलेंस पीरियड लागू कर दिया है, लेकिन शहर की सड़कों पर जो नजारा दिख रहा है, वह प्रशासन के दावों और चुनावी नियमों को चुनौती देता प्रतीत हो रहा है।

प्रचार खत्म, पर नहीं हटे बैनर-पोस्टर

निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद मानगो की मुख्य सड़कों, बिजली के खंभों और चौक-चौराहों पर विभिन्न प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स जस के तस लगे हुए हैं। आदर्श आचार संहिता के अनुसार, प्रचार अवधि खत्म होते ही सार्वजनिक स्थानों से किसी भी प्रकार की चुनाव सामग्री को हटाना अनिवार्य होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच इन पोस्टरों का लगा रहना नियमों की अनदेखी है।

प्रशासन की चेतावनी, होगी कानूनी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की टीमें विभिन्न वार्डों में निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो प्रत्याशी स्वेच्छा से अपनी प्रचार सामग्री नहीं हटाएंगे, उनके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा, निगम की टीमें सड़कों की सफाई और अवैध होर्डिंग्स हटाने के अभियान में जुट गई हैं। किसी भी प्रकार के गुप्त प्रचार या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश पर पैनी नजर रखी जा रही है।

मतदाताओं से निष्पक्ष मतदान की अपील

प्रशासन ने मानगो के जागरूक मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर, प्रलोभन या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। अब सबकी निगाहें आने वाले कुछ घंटों और मतदान के प्रतिशत पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि प्रशासन इन उल्लंघनकर्ताओं पर कितनी जल्दी और कितनी कड़ी कार्रवाई करता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !