Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Ranchi Municipal Elections: मोरहाबादी से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। आज मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए विधिवत रूप से रवाना किया गया।


DC ने खुद संभाली कमान, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं डिस्पैच सेंटर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन सामग्री वितरण काउंटर, सुरक्षा प्रबंध, वाहन प्रबंधन, हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता काउंटर और नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान DC ने मौके पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश न रहे।

सामग्री मिलान के बाद ही प्रस्थान का निर्देश

मतदान कर्मियों की रवानगी से पहले उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पोलिंग पार्टियों को उनकी जरूरत की सभी सामग्री जैसे—बैलट बॉक्स, मतपत्र, सील, विभिन्न प्रपत्र, निर्वाचन रजिस्टर और पहचान पत्र सूची—सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा सभी मतदान कर्मी सामग्री प्राप्त करने के बाद उसका गहनता से मिलान सुनिश्चित करें। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही अपने केंद्रों के लिए प्रस्थान करें।

पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों से बैलट बॉक्स को खोलने और बंद करने की तकनीकी प्रक्रिया के बारे में भी पूछा। उन्होंने सख्त लहजे में हिदायत दी कि निर्धारित प्रक्रिया का अक्षरशः पालन किया जाए। सीलिंग से लेकर सुरक्षित परिवहन तक की जिम्मेदारी को पूरी सतर्कता से निभाने का निर्देश दिया गया, ताकि पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।जिला प्रशासन की इस चाक-चौबंद व्यवस्था से उम्मीद है कि रांची नगर निकाय चुनाव में मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !