Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-09

Maiyan Samman Yojna : सरकार ने पलटा आदेश, अब इन महिलाओं को भी मिलेगी राशि, पढ़िए पूरी खबर...

Meta Description

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकार ने नॉन-डीबीटी खातों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजने पर रोक लगा दी थी। इससे पूर्वी सिंहभूम जिले समेत अन्य जिलों में महिला लाभुकों में बेचैनी थी। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर समेत विभन्न प्रखंडों में महिलाओं ने प्रदर्शन किए थे और योजना की राशि फौरन भेजे जाने की मांग की थी। यही नहीं, महिलाएं प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रही थीं। महिलाओं के विरोध के बाद अब सरकार ने अपना आदेश वापस कर दिया है। आदेश पलटते हुए अब सामाजिक सुरक्षा विभाग को आदेश जारी किया गया है कि फिलहाल इन महिलाओं के नॉन-डीबीटी खातों में भी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की रकम भेज दी जाए।

 
इसके बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की रकम भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय में इसे लेकर गहमागहमी है। मंगलवार को कई महिलाएं इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचीं, जिन्हें बताया गया कि अब उनके खाते में राशि भेजी जा रही है। कई लाभुकों के खाते में यह रकम भेज दी गई है। महिलाओं को बताया जा रहा है कि अगर उनके खाते में अभी तक यह रकम नहीं पहुंची है, तो जल्द ही उनके खाते में भी 2500 रुपये पहुंच जाएंगे।
 
भेज दी गई है मार्च तक की राशि
सरकार ने होली से पहले ही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिला लाभुकों को तीन महीने की रकम भेज दी थी। सभी लाभुकों के खाते में 7500 -7500 रुपये दे दिए थे। मगर, यह रकम उन महिलाओं के खाते में ही भेजी गई थी, जिनका खाता डीबीटी था। नॉन-डीबीटी खाते में रकम नहीं भेजी गई थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !