Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Jamshedpur News: राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, बारीडीह में हटाए गए अतिक्रमण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Jamshedpur: जमशेदपुर आगामी 26 फरवरी को देश के राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित एकदिवसीय दौरे को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण तक, हर स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

दर्जनों अस्थायी दुकानों को हटाया गया

इसी क्रम में आज बारीडीह क्षेत्र में सड़क किनारे संचालित दर्जनों अस्थायी दुकानों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। पूरे रूट की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से जारी है।

प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे

राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहला कार्यक्रम मरीन ड्राइव स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित शिलान्यास समारोह का है, जहां वे मंदिर परिसर के विकास से जुड़े परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

दूसरा कार्यक्रम मणिपाल कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति छात्रों और शिक्षकों को संबोधित कर सकते हैं। कॉलेज परिसर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और प्रवेश को पास प्रणाली के तहत नियंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग 

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक रूट में भी आंशिक बदलाव किए जाने की संभावना है, जिसकी सूचना जल्द ही आम जनता को दी जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !