Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Garhwa News: नगर निकाय चुनाव से पहले गढ़वा में अवैध महुआ शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 14 क्विंटल जावा नष्ट

Garhwa: नगर पालिका चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गढ़वा सदर के एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र की बाहरी सीमाओं पर अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

वनखेता बस्ती में चल रही थी अवैध फैक्ट्री
छापेमारी के दौरान गढ़वा के निकट लगमा क्षेत्र के वनखेता बस्ती में संचालित एक अवैध महुआ शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां दो भट्टियां जलती हुई अवस्था में मिलीं और बड़े पैमाने पर शराब बनाने की प्रक्रिया जारी थी।

प्रशासन ने मौके पर ही शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रहे ड्रम, पाइप, भट्टियां और अन्य उपकरणों को तोड़कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा लगभग 14 क्विंटल अर्धनिर्मित महुआ जावा को भी मौके पर ही बहाकर खत्म कर दिया गया।

टीम पहुंचते ही कारोबारी फरार
एसडीएम की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि यह धंधा लंबे समय से पिंटू मेहता नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। लोगों का यह भी कहना है कि कुछ सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से यह कारोबार खुलेआम बीच बस्ती के पास चल रहा था।

संबंधित अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला उत्पाद विभाग के संबंधित अधिकारियों और स्थानीय थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रशासन ने अवैध कारोबार में शामिल लोगों और उनके नेटवर्क की गहन जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !