Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Tata To Kolkata Flight: टाटा-कोलकाता विमान अब 8 मई तक संभव, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को मिलेगा निर्बाध हवाई सेवा

Jamshedpur: क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में निर्णय लेते हुए कोलकाता-जमशेदपुर-कोलकाता मार्ग को 87 दिन की अतिरिक्त अवधि के लिए 8 मई 2026 तक विस्तार दिया गया है। यह विस्तार क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के अंतर्गत दिया गया है, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को निर्बाध हवाई सेवा का लाभ मिलती रहेगी।
इंडिया वन एयर ने 31 जनवरी 2023 से जमशेदपुर और कोलकाता के बीच 9 सीटर विमान के माध्यम से क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत परिचालन प्रारंभ किया था। सेवा प्रारंभ होने के बाद एयरलाइन तथा झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों की ओर से इस मार्ग पर हवाई सेवाओं को जारी रखने का अनुरोध किया गया। अनुरोध में इन राज्यों के नागरिकों के लिए सतत हवाई संपर्क की आवश्यकता को रेखांकित किया गया था। प्राप्त प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा विस्तृत परीक्षण और विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद कोलकाता जमशेदपुर-कोलकाता मार्ग को नेटवर्क के रूप में संचालित करने की शर्त पर 87 दिन की अवधि के लिए 8 मई 2026 तक विस्तार की स्वीकृति प्रदान की गई।

हालांकि, यह स्पष्ट किया गया कि योजना के अंतर्गत प्रदान की गई विशिष्टता (एकाधिकार) तीन वर्ष की मूल अवधि के साथ ही समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा यदि विस्तार अवधि के दौरान कोई अन्य विमानन संचालक जमशेदपुर-कोलकाता-जमशेदपुर मार्ग पर उड़ान संचालन शुरू करता है तो व्यवहार्यता अंतर अनुदान (वीजीएफ) सहायता तथा अन्य रियायतें तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएंगी। यह भी अवगत कराया गया कि जमशेदपुर-भुवनेश्वर सेक्टर को उड़ान योजना के अंतर्गत आवंटित नहीं किया गया है। यह जानकारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय संपर्क योजना प्रकोष्ठ के कार्यकारी निदेशक दीपक सीवी ने दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !