Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Gumla News: गुमला में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी से हुआ था विवाद

Gumla: झारखंड के गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटांगपाठ जंगल में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 30 वर्षीय युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान छोटांगपाठ गांव निवासी फूलदेव असुर के रूप में की गई है।

परिजनों के अनुसार फूलदेव पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गांव के कई लोग भी परिजनों के साथ उसकी तलाश में जुटे थे।

मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने देखा शव
शनिवार दोपहर जंगल में मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों की नजर जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे लटके एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उन्होंने युवक की पहचान फूलदेव असुर के रूप में की। घटना की सूचना तुरंत उसके परिजनों और गुरदरी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने घटनास्थल पर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

बताया जाता है कि फूलदेव की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !