हालांकि, हाल के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि कई महिलाओं के खाते में समय पर राशि नहीं पहुंच रही है। इंटरनेट और स्मार्टफोन तक सीमित पहुंच के कारण ग्रामीण महिलाओं के मन में यह डर बना रहता है कि कहीं उनका नाम लाभार्थी सूची से कट तो नहीं गया है।
कैसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम
यदि आप भी अपनी पात्रता या भुगतान की स्थिति को लेकर असमंजस में हैं, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर mmmsy.jharkhand.gov.in खोलें। लाभार्थी सूची होमपेज पर आपको Beneficiary List का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। विवरण दर्ज करें, ड्रॉपडाउन मेनू से अपने जिले, ब्लॉक/सब-डिवीजन और ग्राम पंचायत या वार्ड का चयन करें। View List पर क्लिक करते ही आपके क्षेत्र की पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी। सूची लंबी होने पर कंप्यूटर में Ctrl+F या मोबाइल ब्राउज़र के Find in Page विकल्प का उपयोग कर अपना नाम टाइप करें।
आधार और मोबाइल नंबर से स्टेटस जानने का तरीका
अगर आप सीधे अपना व्यक्तिगत स्टेटस देखना चाहती हैं, तो पोर्टल पर Search Beneficiary by Name के विकल्प को चुनें। यहाँ अपना वह नाम लिखें जो आधार कार्ड में दर्ज है, अपना जिला चुनें और मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर Search बटन दबाते ही आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति और बैंक भुगतान का विवरण सामने आ जाएगा।यदि आपका नाम सूची में है और फिर भी पैसा नहीं आ रहा है, तो कृपया बैंक खाते में ई-केवाईसी (e-KYC) और आधार सीडिंग की जांच जरूर करवा लें।
इस प्रक्रिया के माध्यम से अब महिलाएं बिना किसी बिचौलिए की मदद के खुद ही यह जान सकती हैं कि उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की कोई भी पात्र महिला इस सम्मान राशि से वंचित न रहे।