Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Ranchi News: ऑपरेशन "सतर्क" के तहत बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन से अवैध शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Ranchi: रांची मंडल में आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत विशेष अभियान चलाया है। इसी अभियान के दौरान चलती ट्रेन में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

टाटीसिलवे स्टेशन के पास बी-1 कोच में मिली शराब
22 फरवरी को ट्रेन संख्या 18622 में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की एस्कॉर्टिंग टीम ने नियमित जांच के दौरान संदिग्ध ट्रॉली बैगों की तलाशी ली। यह कार्रवाई टाटीसिलवे स्टेशन के पास की गई। जांच के दौरान बी-1 कोच से कुल 55 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 46 हजार रुपये बताई जा रही है।

रांची से खरीदकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचने की थी योजना
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार के भोजपुर निवासी पुष्कर सिंह, चंदन सिंह और रौनक कुमार सिंह के रूप में बताई। उन्होंने स्वीकार किया कि वे रांची से शराब खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहे थे।

कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उत्पाद विभाग, रांची के हवाले कर दिया गया।

टीम की सक्रियता से मिली सफलता
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, प्रधान आरक्षी जागेश्वर कुमार, कांस्टेबल सोनू कुमार और कांस्टेबल गोपी कृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान रेलवे परिसरों और ट्रेनों में विशेष निगरानी जारी रहेगी, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !