Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Jamshedpur News: सोनारी रूप नगर में पीडीएस वितरण पर सवाल, लोगों ने समय पर राशन न मिलने का लगाया आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी रूप नगर क्षेत्र से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें समय पर राशन नहीं मिल रहा है। कई लोगों का कहना है कि कभी-कभी तो तीन से चार महीनों तक राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता, और जब मिलता भी है तो काफी देरी से दिया जाता है।

लोगों का आरोप – महीनों तक खाली हाथ लौटना पड़ता है
लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से राशन दुकान पर जाते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि राशन अभी नहीं आया है। उनका आरोप है कि कई बार वितरण की कोई स्पष्ट तिथि नहीं बताई जाती, जिससे गरीब परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि राशन डीलर द्वारा अनाज को रोककर रखा जा रहा है और लाभुकों तक पूरी मात्रा में नहीं पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राशन डीलर का पक्ष – “ऊपर से ही आपूर्ति नहीं हो रही”
वहीं दूसरी ओर, संबंधित राशन डीलर का कहना है कि उन्हें खुद समय पर गोदाम से अनाज उपलब्ध नहीं कराया जाता। डीलर के मुताबिक, जब तक आपूर्ति नहीं होगी, तब तक वे लोगों को राशन कैसे वितरित कर सकते हैं। उनका दावा है कि देरी का कारण उच्च स्तर पर आपूर्ति में बाधा है।

आखिर ग्रामीण जाएं तो जाएं कहां?
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि ग्रामीणों को नियमित और समय पर राशन नहीं मिल रहा, तो वे अपनी शिकायत किसके पास लेकर जाएं। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और यह सुनिश्चित करे कि जरूरतमंदों को उनका हक समय पर मिले।

लोगों का कहना है कि राशन जैसी बुनियादी सुविधा में लापरवाही उनके परिवारों की आजीविका पर सीधा असर डाल रही है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !