Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Chatra News: गांगपुर जंगल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने दो मोटरसाइकिलों को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों हुई मौत

Chatra: बुधवार शाम जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांगपुर जंगल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

शादी समारोह में जा रहे थे मां-बेटे
मृतकों की पहचान जांगी गांव के 25 वर्षीय सौरव पंडित और हजारीबाग निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरव अपनी मां कंचन देवी के साथ बाइक से हजारीबाग एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। इसके बाद हाइवा ने पास से गुजर रही दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर ही हुई सौरव की मौत
हादसे में सौरव पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल कंचन देवी को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा सदर अस्पताल चतरा पहुंचाया गया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल पहुंचने से पहले अमन ने तोड़ा दम
दूसरी बाइक पर सवार अमन कुमार को एक कार चालक तत्काल अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

इलाके में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद गांगपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !