Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Chaibasa Big News: चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, मुख्य मार्ग पर बिछाया गया IED बरामद कर किया गया नष्ट

Chaibasa Big News: पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगलों में सक्रिय नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को दहलाने की एक और साजिश को जवानों ने अपनी मुस्तैदी से विफल कर दिया है. गुरुवार की सुबह छोटानागरा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर टोंटोगाढ़ा गांव के समीप जवानों ने एक शक्तिशाली आईईडी (IED) बरामद किया, जिसे समय रहते नष्ट कर दिया गया.

सुरक्षाबलों को मिली थी सटीक सूचना
सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने किरिबुरु और छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगली रास्तों पर गश्ती दल को निशाना बनाने के लिए सड़क के किनारे विस्फोटक बिछाया है. इस इनपुट के बाद सुरक्षाबल तुरंत सक्रिय हुए और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

ढाई घंटे तक थमा रहा वाहनों का पहिया
ऑपरेशन के दौरान आम नागरिकों और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुबह करीब 9:30 बजे मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया. दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा.

बम निरोधक दस्ते ने किया धमाका
इलाके की घेराबंदी कर जब बम निरोधक दस्ते (BDDS) और सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी शुरू की, तो टोंटोगाढ़ा गांव के पास सड़क के किनारे आईईडी बरामद हुआ. सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेषज्ञों ने बम को उसी स्थान पर नियंत्रित धमाके के जरिए नष्ट कर दिया. आईईडी नष्ट होने और रास्ता सुरक्षित सुनिश्चित करने के बाद ही दोपहर में दोबारा यातायात बहाल किया जा सका.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !