Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

March Bank Holiday: सावधान मार्च 2026 में छुट्टियों की भरमार, होली और ईद पर बंद रहेंगे बैंक, अभी निपटा लें जरूरी काम

Holiday: मार्च का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी भागदौड़ वाला साबित हो सकता है। साल 2026 में मार्च के दौरान होली और ईद-उल-फितर जैसे बड़े त्योहार एक ही महीने में पड़ रहे हैं। ऐसे में यदि आप बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो अपनी प्लानिंग अभी से कर लें।

होली और ईद पर रहेगा लंबा अवकाश

मार्च 2026 में रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। अधिकांश राज्यों में होली और धुलंडी रंगवाली होली के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, महीने के आखिरी सप्ताह में ईद-उल-फितर का पर्व भी मनाया जाना है। ईद की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करेगी, लेकिन इस अवसर पर भी देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक अवकाश रहेगा।

मार्च 2026, बैंक छुट्टियों का संभावित कैलेंडर

नियमित साप्ताहिक छुट्टियों और त्योहारों को मिलाकर मार्च में करीब 8 से 10 दिन कामकाज प्रभावित रह सकता है, साप्ताहिक अवकाश, महीने के सभी 4 से 5 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। होली में राज्य के अनुसार 1 से 2 दिन की छुट्टी।

ईद-उल-फितर, महीने के अंत में संभावित अवकाश चांद के अनुसार। महीने के अंतिम दिनों में रामनवमी की छुट्टी भी बैंक कैलेंडर का हिस्सा होगी। क्षेत्रीय त्योहार, विभिन्न राज्यों में स्थानीय उत्सवों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी हो सकती हैं।

शाखाएं बंद, पर डिजिटल सेवाएं रहेंगी बहाल

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। साथ ही, नकदी की जरूरत के लिए एटीएम सेवाएं भी सुचारू रूप से कार्य करेंगी। ग्राहकों के लिए सलाह, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट और केवाईसी जैसे कार्यों के लिए आखिरी समय का इंतजार न करें। छुट्टियों की सूची लंबी होने के कारण इन सेवाओं में देरी हो सकती है, इसलिए इन्हें समय रहते पूरा कर लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !