Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Ranchi News: मधुकम से दो मासूमों लापता, शाम को घर से निकले थे देर रात तक नहीं लौटे

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम इलाके में दो बच्चों के अचानक गायब हो जाने से सनसनी फैल गई है। अंश और हर्ष नाम के दोनों बच्चे रोज की तरह शुक्रवार शाम घर से बाहर निकले थे, लेकिन जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे तो परिवार की चिंता बढ़ने लगी।

खुद की तलाश के बाद पुलिस की शरण में पहुंचे परिजन
परिजनों ने पहले आसपास के घरों और परिचितों के यहां खोजबीन की। रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात गहराने के साथ ही परिवार की बेचैनी और बढ़ गई, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने कहा मामले की गंभीरता से जांच जारी
सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है और हर संभावित स्थान पर जांच की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बच्चों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

इलाके के लोग भी दोनों बच्चों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को अंश और हर्ष के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !