Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Palamu News: पलामू में खंडहरनुमा कुएं से दो सगी बहनों के शव बरामद, तीसरी की हालत गंभीर

Palamu News: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित मननदोहर गांव में शनिवार की शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई. गांव के पास ही स्थित एक पुराने खंडहरनुमा कुएं से अचानक किसी बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई. शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो कुएं के भीतर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए. कुएं में तीन बच्चियां पड़ी थीं, जिनमें से दो अचेत थीं और तीसरी बचने के लिए संघर्ष कर रही थी. ग्रामीणों ने तुरंत तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो बच्चियों की सांसें थम चुकी थीं.

दो मासूमों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
इस दुखद घटना में उदेश यादव की आठ वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी और छह वर्षीय पुत्री सोनम (उर्फ बाबू) की मृत्यु हो गई है. कुएं से जीवित निकाली गई तीसरी बच्ची की स्थिति भी काफी नाजुक बनी हुई है. उसे तत्काल छतरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इस घटना के बाद से पूरे मननदोहर गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

परिजनों का आरोप: अज्ञात युवक ने बच्चियों को कुएं में धकेला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृत बच्चियों के परिजनों ने पुलिस के सामने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि घटना से कुछ समय पहले एक अज्ञात युवक गांव में घूम रहा था और मोबाइल से तस्वीरें ले रहा था. उनका आरोप है कि उसी युवक ने तीनों मासूम बच्चियों को जबरन कुएं में धकेल दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इलाके में तनाव, पुलिस कर रही छापेमारी
दो सगी बहनों की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और तनाव देखा जा रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्ध युवक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उस कथित युवक का हुलिया जानने की कोशिश कर रही है ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !