Jamshedpur: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देशभर में एचपी टीकाकरण अभियान का प्रोग्राम चल रहा है। इसका उद्घाटन समारोह का आयोजन रांची के सदर अस्पताल में भी किया गया था। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी का वर्चुअल भाषण शुरू हुआ। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा बोला जो इरफान अंसारी को सही नहीं लगी और वो स्टेज छोड़कर चले गए। इस मामले पर भाजपा का रिएक्शन भी सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लेकर कई बयान दिए, जिससे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी असहज हो गए और स्टेज छोड़कर उतर गए। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा आईएनसी अब इंडियन माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कांग्रेस की आलोचना कर रहे थे, तब उन्होंने ऑडियो को म्यूट भी करवाया था। स्टेज से बाहर निकालने के बाद डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि यह स्वास्थ्य का कार्यक्रम है। यह पॉलिटिकल मंच नहीं था। इस तरह की बयान बाजी नहीं करनी चाहिए थी।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री राजस्थान में आयोजित जनसभा के दौरान उद्घाटन के दौरान ही उन्होंने एचपीवी टीकाकरण की शुभारंभ किया। देश के प्रधानमंत्री के भाषण को म्यूट करना उचित नहीं था। इसलिए हमने दोबारा चालू कराया। प्रधानमंत्री के भाषण के बीच से उठकर जाना संस्कार नहीं है।