Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-24

Main Road Is Completely Blocked: तेल से भरी एक टैंकर पलट गई जिससे बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित

Main Road Is Completely Blocked: रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित बन्दरचुआं के पास अनियंत्रित होकर तेल से भरी एक टैंकर पलट गई जिससे बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया से रिफाइन लोड कर बिहार के रास्ते नेपाल जा रहा रही थी। इसी बीच कोडरमा घाटी के बन्दरचुआं के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई , इधर टैंकर के पलटते ही उसमें लोड रिफाइन सड़कों पर बहने लगी।

इधर घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी लोग वहां इकठ्ठा होने लगे और तेल लूटने की होड़ मच गई , लोग अपने घरों से बाल्टी, डब्बा ,डेकची जो भी बर्तन मिला उसे लेकर सरपट घटनास्थल पर पहुँचे और टैंकर से बह रहे तेल को लूटने में लग गए। इधर इस घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने घटना स्थल पर पुलिस बल को भेज दिया है। थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि टैंकर से तेल का रिसाव सड़क पर होने के कारण कई छोटी गाड़ियां उस पर फिसल जा रही हैं और सड़क पर आवागमन फिलहाल पूरी तरह से बाधित है। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवाया गया हैं और क्रेन के पहुँचते ही टैंकर को मुख्य मार्ग से हटाकर वाहनों के आवागमन को फिर से सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना में टैंकर का चालक व उपचालक पूरी तरह से सुरक्षित है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !