Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Chaibasa News: सारंडा जंगल IED धमाके में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट गंभीर रूप से घायल

Chaibasa: छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा गांव के समीप सारंडा जंगल में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस अभियान में शामिल कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मल्लिक नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए। धमाका इतना तेज था कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया।

एयरलिफ्ट कर रांची पहुंचाया गया
घायल अधिकारी को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। एयरपोर्ट से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि बिना समय गंवाए उन्हें इलाज मिल सके। फिलहाल राज अस्पताल में उनका उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

एक अन्य जवान को भी लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान एक और जवान के पेट में गोली लगने की सूचना है। उसे भी बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !