Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Ranchi News: रांची में युवती को नशीली पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना इलाके से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सचिन कुमार महतो नामक युवक ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जबरदस्ती की।

पहले से थी जान-पहचान
पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और रांची में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच पहले से संबंध थे। हालांकि, युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया।

मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !