Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Ranchi Breaking: राजधानी में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, खेलगांव और चुटिया समेत कई इलाकों में छापेमारी

Ranchi Breaking: रांची पुलिस ने शहर में पैर पसार रहे देह व्यापार के अवैध नेटवर्क के खिलाफ रविवार को एक बड़ी की है. वरीय पुलिस अधिकारियों के सीधे निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने खेलगांव, चुटिया और शहर के अन्य संवेदनशील थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी. इस औचक छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है. पुलिस की यह कार्रवाई उन गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई है, जिनमें शहर के रिहायशी इलाकों और होटलों में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं.

नेटवर्क के मुख्य सरगना और सफेदपोशों की तलाश तेज
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से विभिन्न थानों में गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस संगठित रैकेट की जड़ों तक पहुंचा जा सके. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच का मुख्य फोकस इस अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड और इसमें शामिल प्रभावशाली चेहरों को बेनकाब करने पर है. पकड़े गए लोगों के मोबाइल फोन कॉल डिटेल्स और अन्य संदिग्ध दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि क्या इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय नेटवर्क से भी जुड़े हैं. पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और यह अभियान शहर के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !