Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में सैलून संचालक ने अपनी ही दुकान में की फांसी लगाकर आत्महत्या

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह शंकर नगर, रोड नंबर-1 निवासी 39 वर्षीय मिथिलेश ठाकुर ने शनिवार देर शाम अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कानूभट्ठा इलाके में सैलून का संचालन करता था।

परिजनों के अनुसार, जब देर रात तक मिथिलेश घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उन्हें खोजते हुए दुकान तक पहुंचे। दुकान अंदर से बंद थी। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए मिथिलेश फंदे से लटके हुए थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिदगोड़ा पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मानसिक तनाव की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे मिथिलेश तनाव में चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक दबाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !