Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur NTTF Hostel Suicide : गोलमुरी के NTTF हॉस्टल में छात्र ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित NTTF हॉस्टल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली सूचना के अनुसार, मेगाट्रॉनिक्स ब्रांच में पढ़ाई कर रहे तीसरे सेमेस्टर के छात्र आदित्य सिंह ने हॉस्टल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना के अनुसार छात्र अपने कमरे में था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


मृतक आदित्य सिंह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का निवासी बताया गया है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।


फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हॉस्टल प्रबंधन और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है तथा मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।


घटना के बाद संस्थान और छात्रों में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !