Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-24

Trump Also Threatened Samsung: Apple के बाद ट्रंप ने Samsung को भी दी धमकी, जानिए पूरी खबर

Trump Also Threatened Samsung: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के साथ-साथ सैमसंग को भी कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ये कंपनियां अपने स्मार्टफोन अमेरिका में मैन्युफैक्चर नहीं करती हैं, तो उन्हें 25% आयात शुल्क (टैरिफ) का सामना करना पड़ेगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट कहा, "यह सिर्फ एप्पल तक सीमित नहीं है।


सैमसंग और जो भी कंपनी अमेरिका में फोन बेचती है, उन सभी पर यह लागू होगा। अगर वे अमेरिका में फैक्ट्री लगाते हैं तो कोई टैरिफ नहीं होगा। लेकिन अगर नहीं लगाते तो 25% टैक्स देना होगा। वरना ये न्यायसंगत नहीं होगा।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैंने एप्पल के सीईओ टिम कुक को पहले ही बता दिया है कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन यहीं बनने चाहिए।

भारत या किसी और देश में नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो एप्पल को अमेरिका में कम से कम 25% टैक्स देना होगा।" इस पोस्ट के तुरंत बाद एप्पल के शेयर 2.6% गिर गए, जिससे कंपनी का 70 अरब डॉलर का मार्केट कैप मिट गया।
iPhone निर्माण को लेकर बढ़ी चिंता

Apple इस समय अपने iPhone निर्माण को चीन से हटाकर भारत की ओर स्थानांतरित कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhones की Country of Origin अब भारत होगी, न कि चीन। यह अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध की पृष्ठभूमि में एक रणनीतिक कदम था।
Samsung की स्थिति थोड़ी अलग है। कंपनी 2019 में चीन में अपना आखिरी फोन निर्माण संयंत्र बंद कर चुकी है। वर्तमान में Samsung के स्मार्टफोन भारत, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और ब्राजील में बनाए जाते हैं। सैमसंग चीन पर निर्भर नहीं है, फिर भी ट्रंप के अनुसार सिर्फ अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को ही टैरिफ से छूट मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !