Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Jamshedpur News: दोमुहानी बालू घाट के पास नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, आत्महत्या की आशंका

Jamshedpur News: शहर के दोमुहानी बालू घाट के पास सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय मछुआरों ने पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा. मछुआरों ने तत्काल इसकी सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

आत्महत्या की आशंका, पर्स से मिला मां का फोटो
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास से एक पर्स बरामद हुआ है. इस पर्स में एक महिला की तस्वीर मिली है, जिसके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वह मृतक की मां की फोटो हो सकती है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि शव की पहचान की जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !