Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Seraikela News: बेबको कंपनी के मुख्य गेट पर मजदूरों पर जानलेवा हमला, 5 घायल, एक की हालत नाजुक

Seraikela News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेबको (भारत इंजीनियरिंग बॉडीबिल्डिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) के बाहर सोमवार को उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब शांतिपूर्ण धरना दे रहे मजदूरों पर अचानक हमला कर दिया गया. पीएफ (PF) और ईएसआई (ESI) जैसी बुनियादी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से कंपनी के गेट पर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को निशाना बनाया गया है.

लाठी-डंडे और पिस्टल से लैस थे हमलावर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 20-25 असामाजिक तत्व अचानक धरनास्थल पर पहुंचे. हमलावर लाठी, लोहे की रॉड और पिस्टल जैसे घातक हथियारों से लैस थे. उन्होंने वहां बैठे निहत्थे मजदूरों पर अंधाधुंध हमला शुरू कर दिया. इस हिंसक झड़प में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सरकारी एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, एक घायल मजदूर की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

प्रबंधन की भूमिका पर सवाल और थाने का घेराव
घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने सीधे तौर पर कंपनी प्रबंधन पर हमला कराने का आरोप लगाया है. मजदूरों का कहना है कि उनकी आवाज दबाने के लिए बाहर से गुंडे बुलाकर यह हमला कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जेएलकेएम (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम माड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे और पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !