Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Seraikela News: “डायन” बताकर महिला को घर से घसीटकर पीटा, केस दर्ज होने के बाद अब मिल रही जान से मारने की धमकी

Seraikela News: जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरांगकोचा गांव में एक महिला के साथ “डायन” के नाम पर दरिंदगी और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता बिजल कालिंदी ने आरोप लगाया है कि रवि कालिंदी, दुर्गा चरण कालिंदी समेत छह लोगों ने उन्हें डायन कहकर घर से घसीटा और बेरहमी से पीटा. इस संबंध में 30 जनवरी को ईचागढ़ थाने में FIR दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब आरोपी केस उठाने के लिए परिवार को लगातार धमका रहे हैं.

घर में घुसकर की मारपीट, अब दहशत में परिवार
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने 21 फरवरी को दोबारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी. नामजद आरोपियों में रवि कालिंदी, दुर्गा चरण, धनु, सचिन, सागर और शिवम कालिंदी शामिल हैं. महिला का कहना है कि आरोपी रवि कालिंदी के साथ कुछ अपराधी किस्म के साथी, जिनमें आबिद अंसारी, तुलसी उरांव और लखन कालिंदी शामिल हैं, लगातार उनके घर के आसपास मंडरा रहे हैं और परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं.

SP और SDPO को सौंपा ज्ञापन
थाने में मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता और उनका परिवार गहरे खौफ में है. न्याय की उम्मीद में महिला ने सरायकेला SP और SDPO चांडिल को लिखित आवेदन देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. आवेदन में स्पष्ट किया गया है कि असामाजिक तत्वों के दबाव के कारण उनका गांव में रहना मुश्किल हो गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !