Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Seraikela News: कपाली में चार नाबालिग रफ ड्राइविंग करते पकड़े गए, 32 हजार रुपये जुर्माना और स्कूटी जब्त

Seraikela News: कपाली थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना प्रभारी ने चार नाबालिग युवकों को बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और रफ ड्राइविंग करते हुए पकड़ा. जांच के दौरान स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन के वैध कागजात भी नहीं मिले.

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और स्कूटी को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी ने कहा कि बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. इस कार्रवाई के जरिए कपाली थाना क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !