Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Holi Special Train: होली पर बिहार जाना हुआ आसान, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

Tatanagar railway: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर से बक्सर के बीच विशेष होली स्पेशल ट्रेन 08183/08184 चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मार्च महीने के दौरान कुल 5 फेरे लगाएगी, जिससे बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से बड़ी राहत मिलेगी।

गाड़ी संख्या 08183, टाटानगर-बक्सर स्पेशल

यह ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को टाटानगर से प्रस्थान करेगी। शाम 17:10 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी इसका आगमन अगले दिन सुबह 08:15 बजे बक्सर में होगा, गाड़ी संख्या 08184, बक्सर-टाटानगर स्पेशल इसकी वापसी में यह ट्रेन 4 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को बक्सर से खुलेगी। ये प्रस्थान दोपहर 12:00 बजे बक्सर में करेगी इसका आगमन, अगले दिन तड़के 04:30 बजे टाटानगर में आयेगी।

महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी

यह ट्रेन अपने सफर के दौरान चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, पटना और आरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के इस फैसले से टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बिहार के निवासियों में खुशी की लहर है। यात्री आधिकारिक वेबसाइट या काउंटर के माध्यम से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !