Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Ranchi News: होली पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री की तैयारी, 120 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Ranchi News: रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. मिठाई और गुलाल के साथ-साथ शराब की दुकानों पर भी इस बार भारी भीड़ देखी जा रही है. अनुमान है कि इस साल होली के मौके पर राज्यभर में करीब 120 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हो सकती है. इससे उत्पाद विभाग को अच्छी खासी आय होने की उम्मीद है.


3 मार्च को खरीदारी तेज

चार मार्च को ड्राइ डे घोषित किए जाने के कारण तीन मार्च को ही लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है. कई जगहों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं. रांची, धनबाद और हजारीबाग जिलों में सबसे ज्यादा बिक्री होने की संभावना जताई गई है. लोग विभिन्न ब्रांड और वैरायटी की शराब खरीदने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं.

शराब की बिक्री नई उत्पाद नीति के तहत की जा रही है
इस वर्ष शराब की बिक्री नई उत्पाद नीति के तहत की जा रही है. फिलहाल पूरे राज्य में 1453 खुदरा शराब दुकानें संचालित हो रही हैं, जहां से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं.

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बिक्री में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. बीते वर्षों में होली पर शराब बिक्री के आंकड़े इस प्रकार रहे हैं: 
• वर्ष 2025 में लगभग 102 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी.
• वर्ष 2024 में 92.62 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था.
• वर्ष 2023 में 70 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी.

लगातार बढ़ते आंकड़े बताते हैं कि होली के दौरान शराब की मांग हर साल बढ़ रही है. उत्पाद विभाग ने भी बिक्री को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं, ताकि कहीं अव्यवस्था की स्थिति न बने.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !